मुख्यमंत्री योगी ने नौसेना दिवस पर पराक्रमी एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों को दी बधाई

0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भारतीय नौसेना दिवस पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अहर्निश रत ‘भारतीय नौसेना’ के सभी निडर, पराक्रमी एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिजनों को ‘नौसेना दिवस’ की हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु आप सभी के अटूट समर्पण व प्रतिबद्धता पर हमें गर्व है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अदम्य साहस एवं निष्ठा से देश की सामुद्रिक सीमाओं की रक्षा करने वाले पराक्रमी वीर नौसैनिकों को सादर नमन। देश के समस्त नौ सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत की जल सीमाओं के सजग प्रहरी, अदम्य साहस और निष्ठा से राष्ट्र सेवा में समर्पित भारतीय नौसेना के जांबाजों एवं सभी देशवासियों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल की जयंती पर नमन किया।

उपमुख्यमंत्रियों ने राष्ट्र उन्नयन हेतु समर्पित राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक एवं भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण की जयंती पर नमन किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने हास्य लेखन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागृत करने वाले हास्य कवि व साहित्यकार अन्नपूर्णानन्दकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %