विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट कर समसामयिक विषयों पर की चर्चा
Raveena kumari November 15, 2022
Read Time:52 Second
देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की। इस दौरान पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड विधानसभा के सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार में चर्चा की। उन्होंने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों और परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।