कनाडा में मंकी पॉक्स के 71, फ्रांस में 51 नए मरीज

0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

ओटोवा: फ्रांस और कनाडा में मंकी पॉक्स ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। फ्रांस में मरीजों की संख्या 50 पार कर गई है। कनाडा में भी 71 नए मरीज सामने आए हैं। फ्रांस के मरीजों में 20 ऐसे हैं जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं।

फ्रांस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सैंटे पब्लिक के मुताबिक 03 जून को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2 बजे तक फ्रांस में मंकी पॉक्स के 51 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह मरीज 22 से 63 वर्ष की आयु के पुरुष के हैं।

कनाडा के क्यूबेक प्रांत में भी मंकी पॉक्स के 71 मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के मुताबिक 71 मरीजों में पांच ओंटारियो और एक अल्बर्टा का है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %