प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में सरकार पूरी तरह नाकाम: आप

0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

धर्मशाला: धर्मशाला के तपोवन विधान सभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाए जाने के चैबीस घंटे बीत जाने के बाद भी किसी तरह की कोई गिरफ्तारी ना होने पर आम आदमी पार्टी ने इस पर खेद जताया है। सोमवार को धर्मशाला में आप नेता रिटायर्ड कर्नल मनीष और प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मशाला की घटना को 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हिमाचल में जयराम सरकार प्रदेश की जनता के प्रति सुरक्षा के मामलों में भी पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर शायद पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो खुद यह कह रहे हैं कि रात में पूरा प्रदेश लूट लो, लेकिन दिन में नहीं लूटने दूंगा। इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐसा बेतुका ब्यान कि हिम्मत है तो दिन में लगाते खालिस्तान के झंडे, ऐसा प्रतीत होता है कि जयराम ठाकुर सिर्फ दिन के ही मुख्यमंत्री हैं। रात में जयराम सरकार का पूरा सिस्टम सोता रहता है।

आप नेताओं ने कहा कि क्या जयराम ठाकुर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं? क्या वो यह बताना चाह रहे हैं, कि वह हिमाचल प्रदेश की जनता को सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम नहीं है। सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि प्रदेश की जनता को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। विधानसभा जैसी जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, यह सीधे-सीधे जयराम ठाकुर के सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। देश में सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दिल्ली में लगे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए लोगों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं।

आप नेता रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार कि हिमाचल में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। बढ़ती मंहगाई पर सरकार का बिलकुल भी नियंत्रण नहीं है। एक तरफ पेट्रोल -रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, दूसरी तरफ पेपर लीक हो रहे हैं। ऐसे में जयराम सरकार जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश और हिमाचल प्रदेश की जनता की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। अगर जयराम सरकार धर्मशाला विधान सभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाए जाने के मामले में जल्द कोई गिरफ्तारी नहीं करती, तो आम आदमी पार्टी आंदोलन का रूख अपनाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %