केदारनाथ धाम में पहुंच रहे रिकॉर्ड तोड़ यात्री

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

गुप्तकाशी: बाबा केदारनाथ के दरबार में रिकॉर्ड तोड़ यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा के पहले दिन तकरीबन 23512 यात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इनमें 12938 पुरुष, 10305 महिलाएं और 269 बच्चे शामिल थे। यात्रियों का हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने दुकानें खोली हैं। केदारनाथ जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को कई बातों का ध्यान रखना है।

केदारनाथ की यात्रा पर जाते समय बारिश से बचने के लिए अपने साथ जरूरत के हिसाब से छाता, रेनकोट और सामान के लिए रेन कवर अवश्य ले जाएं। इसके अलावा केदारनाथ की यात्रा पर जाते समय अपने साथ एक टॉर्च, पावर बैंक मोबाइल वगैरह चार्ज करने ले जा सकते हैं। इसके अलावा एक पानी की बोतल भी अवश्य रखें क्योंकि यात्रा के दौरान आपके पास बोतल रहने पर वाटरफॉल के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप अपने साथ कुछ खाने के लिए ड्राई फ्रूट भी रख सकते हैं।

केदारनाथ की यात्रा पर जाते समय आप अपने साथ कुछ मेडिसिन भी जरूर ले जाएं। क्योंकि केदारनाथ की यात्रा पर आपको कुछ दावा जैसे पेन किलर दवा, स्प्रे और बुखार की दवा अवश्य ले जानी चाहिए। इसके अलावा आप अपने साथ कपूर भी जरूर ले जाएं क्योंकि कभी आपको अगर अधिक थकान या सांस लेने में दिक्कत हो तो आप कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप अपने साथ एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर भी ले जा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %