दो अप्रैल से सदस्यता अभियान चलायेगी आम आदमी पार्टी

0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

लखनऊ: लखनऊ में आम आदमी पार्टी के दो दिवसीय समीक्षा बैठक में सोमवार को यूपी प्रभारी संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाने की मांग रखी। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं ने दो अप्रैल से सदस्यता अभियान शुरु करने पर सहमति बनायी।

दो दिवसीय समीक्षा बैठक में आज का दिन विधानसभा अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों के नाम रहा। यूपी प्रभारी संजय सिंह ने अध्यक्षों के सामने अपनी बातों को रखते हुए उन्हें पार्टी की नींव बताया। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रथम चरण में अच्छे प्रदर्शन के बाद नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में अग्नि परीक्षा के लिए तैयार रहने को कहा।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में उतरने से पहले पार्टी के सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। तभी सदस्यता अभियान चलाने और इसके लिए दो अप्रैल नवसंवत्सर का दिन चुना गया। आम आदमी पार्टी आगे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक महानगर में सदस्यता अभियान आरंभ करेगी और इसे नगर निगम चुनाव तक जारी रखेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %