राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस का किया स्वागत

ae87cf16246c82d2b673088c8af66bf0
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

नई दिल्ली: लिंटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष प्रिंस एलोइस का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे।

हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस अपनी पत्नी प्रिंसेस सोफी के साथ भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की जबकि राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने लिकटेंस्टीन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

औपचारिक स्वागत समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने राष्ट्रपति भवन में संयुक्त तस्वीर भी खिंचवाई।

इसके बाद डॉ एस जयशंकर ने युवराज एलोइस से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “भारत- यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, ‘व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता’ से मिले अवसरों के चलते, हमारे द्विपक्षीय संबंधों में कई क्षेत्रों में काफी तेजी आ रही है।”

भारत और लिचेंस्टाइन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी और युवराज एलोइस के बीच आज दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी। इस द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा जन-सांख्यिकीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों नेता प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

युवराज एलोइस आज शाम को ही राष्ट्रपति मुर्मु से भेंट करेंगे, जहां उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है।

युवराज एलोइस की इस वर्ष यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पूर्व वे फरवरी में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भाग लेने दिल्ली आए थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish