कांग्रेस के देवेंद्र सिंह ने राजपुर विधानसभा टिकट के लिए ठोकी ताल
Raveena kumari December 25, 2021
Read Time:1 Minute, 15 Second
देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजधानी में सरगर्मी तेज हो गई है ।कांग्रेस के राजपुर विधानसभा से संभावित उम्मीदवार देवेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि, अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है और चुनाव में जीतते हैं, तो उनकी पहली प्राथमिकता सुशासन देना होगा।
देवेंद्र सिंह ने कहा की बेरोजगारी ,महंगाई सहित कई मुद्दे हैं जिन पर वह काम करेंगे। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है, लेकिन देवेंद्र सिंह को पूरा विश्वास है कि उनके पिछले कामों को देखते हुए पार्टी उन्हें ही टिकट देगी ।
कहा कि उन्होंने विगत वर्षों में अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कई काम किए हैं और जनता अगर उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो आगे भी वो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ।
