जिला प्रशासन ने गरीबों और निराश्रितों में वितरित किए कम्बल
Raveena kumari December 21, 2021
Read Time:1 Minute, 13 Second
देहरादून : उतराखंड के पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फ़बारी के कारण पारा लगातार गिरता जा रहा है I सर्द हवाओ से लोग ठिठुरते हुए नज़र आ रहे है I राजधानी दून में भी दिसम्बर की ठण्ड का प्रकोप जारी है I ऐसे में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों और निराश्रितों को कंबल बांटे। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने देर शाम नगर निगम क्षेत्र में दून अस्पताल चौक एवं रेलवे स्टेशन, फुटपाथ में रह रहे व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।
उन्होंने नगर निगम के आधिकारियों को निर्देश दिए कि चौराहों एवं प्रमुख स्थानों जहां लोग फुटपाथ पर खड़े रहते हैं ऐसे स्थानों में अलाव की व्यवस्था की जाए। साथ ही जो लोग सड़कों एवं फुटपाथ पर रह रहें है उनको रनबसेरों में रखा जाए ताकि शीतलहर से लोगों को बचाया जा सके।
