रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय हरबंस कपूर को अर्पित की श्रधांजलि
Raveena kumari December 15, 2021
Read Time:1 Minute, 13 Second
देहरादून: बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय हरबंस कपूर के निवास स्थान पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात करी और शोक व्यक्त किया।
आवास पर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। और उनके उनके परिजनों से भेंट की । उन्होंने अपना शोक वयक्त किया और परिवार को सांत्वना दी।
इस दौरान रक्षा मंत्री ने हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि वे कई वर्षों तक जन सेवा से जुड़े रहे और लोक कल्याणकारी कार्य किये। उन्होंने हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक भी उपस्थित रहे ।
