टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी और जागरूकता जरूरी: राज्यपाल

3
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की सचिव श्रीमती पूनम किमोठी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को एसोसिएशन की ओर से प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों, जनजागरूकता अभियानों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनभागीदारी और व्यापक जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दिशा में समाज के सभी वर्गों को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही समय पर जांच और नियमित उपचार के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish