रिखणीखाल के कलवाड़ी में भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

1
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र स्थित कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish