राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रूहेला ने की मुलाकात

1
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार रूहेला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, आपदा के प्रभावों को कम करने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी और समय रहते की गई तैयारियां आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish