मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में बढ़ेगी पुरस्कार राशि, खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 होगी

1
0 0
Read Time:4 Minute, 29 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ गठित करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार की राशि 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये की जाएगी। इसी प्रकार विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः 500, 400 और 300 रुपये से बढ़ाकर 700, 500 और 400 रुपये की गई है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि 800, 600 और 400 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 1,000, 800 और 600 रुपये तथा राज्य स्तर पर 1,500, 1,000 और 700 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 2,000, 1,500 और 1,000 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के तहत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने को मंजूरी दी है। प्रतियोगिता में वर्तमान में शामिल 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें प्रदेश के पारंपरिक खेलों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कुल बजट में भी आवश्यक वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ के गठन को भी मंजूरी प्रदान की है। इस पहल से ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड जवानों की भांति मानदेय दिए जाने के संबंध में समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया है।

युवा कल्याण से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण पहल के तहत आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी रिक्त भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया है। इसके अलावा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख रुपये (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये) की धनराशि स्वीकृत करने को भी मंजूरी दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish