मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, विकास यात्रा और नए उत्तराखण्ड की संभावनाओं को मिली संगीतमय अभिव्यक्ति

3
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड के विकास कार्यों और राज्य की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में प्रदेश की विकास यात्रा, पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों तथा स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों को गीत-संगीत और आकर्षक दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति और विकास की नई संभावनाओं को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। गीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान और विकास के संकल्प को संगीतमय अभिव्यक्ति दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish