उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, साढ़े चार साल में जीएसडीपी डेढ़ गुने से अधिक बढ़कर 3.81 लाख करोड़ रुपये पहुंची

8
0 0
Read Time:4 Minute, 1 Second

देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान आर्थिक विकास के साथ सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतकों में भी सुधार सामने आया है।

वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड की जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ष 2021-22 की तुलना में इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपये से बढ़कर 2,73,921 रुपये हो गई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट से 10.41 प्रतिशत अधिक है।

बहुआयामी गरीबी में आई कमी
राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। इसी तरह श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) 60.1 प्रतिशत से बढ़कर 64.4 प्रतिशत हो गई है। यह आंकड़े राज्य में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी को दर्शाते हैं।

एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र में बढ़े अवसर
औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी उत्तराखण्ड ने प्रगति दर्ज की है। राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन उद्यमों में रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। वहीं, वर्ष 2024-25 में राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या 128 दर्ज की गई। स्टार्टअप के क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 तक राज्य में स्टार्टअप की संख्या शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 702 और वर्ष 2024-25 में 1,750 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य सेवाओं के संकेतकों में भी सुधार
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2024-25 में राज्य की शिशु मृत्यु दर घटकर 20 और मातृ मृत्यु दर 91 पर आ गई है। आर्थिक विकास के साथ स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में आए ये बदलाव राज्य की समग्र विकास यात्रा को दर्शाते हैं। कुल मिलाकर, जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय, औद्योगिक इकाइयों, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आंकड़े पिछले साढ़े चार वर्षों में उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास में हुए बदलावों की तस्वीर पेश करते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish