हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर मुख्यमंत्री योगी की मां का अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

3e7c824806768aa6dfe96cfb3c83ce87
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

हरिद्वार, 21 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक नजर आए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और वह बार-बार आंसू पोंछते दिखाई दिए।

सावित्री देवी का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार स्थित नमामि गंगे घाट पहुंचा। यहां अंतिम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई बड़े राजनीतिक नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और संत-महात्मा पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

इस दौरान घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि देने के लिए आए लोगों की भारी भीड़ के कारण घाट पर दबाव बढ़ गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद व्यवस्था संभालने के लिए लोगों के बीच पहुंच गए। वह रास्ता बनवाते और भीड़ को व्यवस्थित करते नजर आए।

अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्रीमहंत रविंद्र पुरी, स्वामी चिदानंद मुनि महाराज और आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से पूरे पंचूर गांव सहित प्रदेश भर में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish