भोजन माताओं को दिया गया स्वच्छ और सुरक्षित भोजन तैयार करने का प्रशिक्षण

56fe2415c2dcbd8c3d426abbcbfcda61
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

देहरादून, 21 नवंबर : स्कूली बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अक्षय पात्र फाउंडेशन ने देहरादून में भोजन माताओं के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भोजन माताओं को भोजन तैयार करने, सुरक्षित भंडारण और बच्चों को स्वच्छ वातावरण में भोजन परोसने की आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, भोजन पकाते समय स्वच्छता के मानकों और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। भोजन माताओं को बताया गया कि भोजन तैयार करने में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसलिए भोजन बनाने से लेकर परोसने तक प्रत्येक स्तर पर स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है।

कार्यक्रम में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कर भोजन माताओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने के तरीके समझाए गए। प्रशिक्षण में भोजन माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालयों के स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्लस्टर हेड वेनतया दास के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे और प्रीति राणा ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर भोजन माताओं को प्रशिक्षण दिया।

फाउंडेशन का उद्देश्य मध्याह्न भोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना और विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय स्टाफ और भोजन माताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में उपयोगी बताया।—–

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish