विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता जागरूकता अभियान शुरू

fed29ac91dae525e32a8b3f49418cac2
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

हरिद्वार: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत हरिद्वार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में संचालित इस अभियान के तहत जागरूकता वाहन जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। ये वाहन गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

अभियान का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के मन में बनी भ्रांतियों और संशय को दूर करना तथा उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागरूकता अभियान को जनपद के प्रत्येक गांव और क्षेत्र तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish