मुख्यमंत्री  धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

5
0 0
Read Time:59 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को प्रकाश एवं सुख-समृद्धि के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन को खुशहाली, सकारात्मकता और नई ऊर्जा के प्रकाश से आलोकित करे। उन्होंने मां लक्ष्मी की असीम कृपा एवं भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय वातावरण बने रहने की कामना की।

उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish