‘नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, मुकेरियां में सीएम धामी ने किया रोड शो

8
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

होशियारपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘नशा मुक्त पंजाब, नशा मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ पंजाब पहुंचे। होशियारपुर के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। उन्होंने ‘नशा मुक्त पंजाब’ के संकल्प को ‘नशा मुक्त भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को मिलकर इसमें भूमिका निभानी होगी। युवाओं को जागरूक कर और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे के खिलाफ मजबूत सामाजिक वातावरण तैयार किया जा सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish