उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

6
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

वहीं, 28 सितंबर को उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish