मेयर सौरभ थपलियाल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधारोपण

18
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सफल सेवा-समर्पण के उपलक्ष्य में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत आज देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज रोपा गया एक पौधा आने वाले वर्षों में न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाएगा, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण की मजबूत आधारशिला भी तैयार करेगा। इसी भावना के साथ उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका नियमित संरक्षण करने का संकल्प लिया।

इस गरिमामयी अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, बलजीत सोनी, मधु भट्ट, और मंडल अध्यक्ष पूनम बटोला सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish