मुख्यमंत्री धामी से पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने की भेंट
Raveena kumari September 21, 2026
Read Time:45 Second
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं हेस्को के संस्थापक, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा प्रदेश में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
