राज्यपाल ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति की कामना
Raveena kumari September 20, 2026
Read Time:49 Second
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उज्जैन स्थित गुरुद्वारा श्री नानक घाट साहिब में भी माथा टेका। उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
