सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

1
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं समाज में शांति, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती हैं। इन महान शिक्षाओं से सभी के जीवन में सद्भाव, शांति और आध्यात्मिक प्रकाश का संचार हो तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द और अधिक मजबूत हो, यही वाहेगुरु से उनकी प्रार्थना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं मानवता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish