शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा: मुख्यमंत्री धामी

4
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish