हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

8
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

-गंभीर घायल युवक हायर सेंटर रेफर, सिंगल रूट के कारण हादसों का बढ़ रहा खतरा

हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंगल रूट होने के साथ ही लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार देर रात पतंजलि फूड पार्क से पहले बिसलेरी प्लांट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना 108 सेवा के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही फेरुपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को धनपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हिमांशु (20) पुत्र राजकुमार, निवासी रानीमाजरा, थाना पथरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विशाल पुत्र अमर सिंह, निवासी घिस्सुपुरा, थाना पथरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिद्वार-लक्सर मार्ग के सिंगल रूट होने के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों के बीच टक्कर का खतरा लगातार बना रहता है। मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। पदार्था क्षेत्र में भी दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी।

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना 108 के माध्यम से मिली थी। फेरुपुर चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish