मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

7
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish