राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे और दलित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, चरखा चलाकर जताया विरोध

3
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

हल्द्वानी। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे और दलितों के कथित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सत्याग्रह में राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार भी शामिल हुए। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा के संदेश को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर भी सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस का रवैया निष्पक्ष नहीं रहा है। उन्होंने कथित तौर पर शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग दोहराई।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने और कथित शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई होने तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish