नेपाल में बाढ़ से सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, उत्तराखंड सरकार ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर किए जारी
देहरादून। नेपाल के सीमावर्ती जनपद रसुवा एवं नुवाकोट में 26 अगस्त 2026 की सुबह ग्लेशियर पिघलने तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना है। बाढ़ के चलते नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने प्रदेशवासियों, विशेषकर देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों के नागरिकों की सहायता और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
राज्य स्तरीय हेल्पलाइनः
0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
मोबाइल- 8218877005
टोल फ्री- 1070
जनपद देहरादून हेल्पलाइन
0135-2726066, 0135-2626066
मोबाइल- 7534826066
टोल फ्री- 1077
जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आवश्यक जानकारी अथवा सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
