मोरी पुलिस ने चार घंटे में खोला सुनार की दुकान में चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

12
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

उत्तरकाशी। नेटवाड़ स्थित आस्था ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में मोरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को आस्था ज्वेलर्स के दुकान स्वामी ने दुकान में चोरी होने की तहरीर थाना मोरी में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 305(A)/331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के जरिए संदिग्ध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 23 वर्षीय प्रवेश उनियाल को छिबाड़ा खड्ड, नेटवाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिनमें कड़ा, पायल, अंगूठी, नोज रिंग और नोज पिन समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

मोरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का महज चार घंटे में खुलासा हो गया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish