स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम देहरादून में कवि सम्मेलन

2
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम देहरादून और संस्कृति निदेशालय, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में 14 अगस्त को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े काव्य-पाठ के जरिए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

14 अगस्त को शाम 6:30 बजे होगा आयोजन
कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे जुगमंदर हॉल, नगर निगम, देहरादून में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं और रसों के कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

देशभक्ति से लेकर हास्य तक होगा काव्य-पाठ
कार्यक्रम में शामिल होने वाले कवियों में गौरव चौहान, विनीत चौहान, डॉ. शिखा दीप्ति, डॉ. राजीव राज और डॉ. अनिल चौबे प्रमुख हैं। विनीत चौहान वीर रस, डॉ. शिखा दीप्ति श्रृंगार रस, डॉ. राजीव राज गीत तथा डॉ. अनिल चौबे हास्य रस की रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं सुनीता भी काव्य-पाठ करेंगी।

आयोजन के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना और देश की गौरवशाली विरासत से जुड़े विषयों पर विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish