छात्रों से मुलाकात ने भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले- इन्हीं सपनों से संवरेंगे उत्तराखंड का भविष्य

5
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मीयता और उनके सपनों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के साथ बिताए गए पल उन्हें नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छात्रों की आंखों में दिखाई देने वाली चमक और उनके भीतर भविष्य को लेकर मौजूद सपने उत्तराखंड के उज्ज्वल कल की नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा ही आने वाले समय में राज्य की प्रगति और विकास के प्रमुख आधार बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे और युवा को बेहतर शिक्षा, अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारना और उनके चेहरों पर मुस्कान बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के प्रतिभाशाली छात्र अपनी मेहनत और लगन से उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish