धामी सरकार का पुलिस विभाग को तोहफा, नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटन को हरी झंडी

2
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्ग मीटर रिक्त भूमि को पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस संबंध में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। शासन ने निर्देश दिया है कि नियमानुसार भूमि का निःशुल्क आवंटन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी कार्रवाई की सूचना शासन को भी उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस भूमि के आवंटन से पुलिस विभाग को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय को पुलिस विभाग की सुविधाओं के विस्तार और कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish