एसएसपी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

b72e3af1dae304ec33241e81b1a5d5da
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

हल्द्वानी , 26 जुलाई । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कहा किजनपद नैनीताल पुलिस कारगिल के अमर वीरों को शत-शत नमन करती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish