उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए अभिनेता अमन वर्मा, जल्द करेंगे शूटिंग की तैयारी

6
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से शिष्टाचार भेंट की और राज्य की फिल्म नीति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर के.एस. चौहान ने उन्हें ‘जागेश्वर मंदिर’ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान अमन वर्मा ने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शानदार शूटिंग लोकेशन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी प्रस्तुति “किस्मत पैलेस” का मंचन 26 जुलाई 2026 को शाम 7 बजे हिमालयन कल्चरल सेंटर, नींबूवाला, देहरादून में किया जाएगा।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक फिल्म नीति लागू की है। इसके तहत फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में फिल्माई गई हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं वेब सीरीज और विदेशी फिल्मों को भी इस प्रोत्साहन योजना के दायरे में शामिल किया गया है।

के.एस. चौहान ने कहा कि अब फिल्म शूटिंग की अनुमति पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सात दिनों के भीतर अनुमति जारी की जाती है। राज्य में शूटिंग शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ जीएमवीएन और केएमवीएन के गेस्ट हाउसों में विशेष रियायत भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में हर वर्ष 200 से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियलों की शूटिंग हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण उत्तराखण्ड फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श गंतव्य बनकर उभर रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद और एक प्रमुख फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish