रूस का बड़ा हवाई हमला, ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह बने निशाना

4
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके सशस्त्र बलों ने ओडेसा क्षेत्र के ओडेसा और चेर्नोमोस्र्क बंदरगाहों पर स्थित उन बुनियादी ढांचा सुविधाओं पर सटीक हवाई हमले किये, जिनका उपयोग यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य सामग्री के भंडारण और उतारने में किया जा रहा था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमलों में यूक्रेनी सेना के लिए ईंधन एवं स्नेहक (फ्यूल एंड लुब्रिकेंट्स) के भंडारण स्थलों के अलावा मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी/ड्रोन) के उत्पादन और असेंबली केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। मंत्रालय के अनुसार, चेर्नोमोस्र्क बंदरगाह पर तैनात एक अग्निशमन नौका (फायरबोट) भी हमले की चपेट में आई है। यूक्रेन की ओर से हालांकि रूसी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish