देहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण

11
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

-न्यायधीशों व वकीलों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प,

-पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की धरोहर- जिला जज

देहरादून। उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नव-निर्मित जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल द्वारा किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मा0 जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल ने वृक्षों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। हरेला का पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने और संवर्धन का दायित्व भी पूरी निष्ठा से निभाएं, ताकि एक स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण हो सके।

न्यायिक परिवार ने दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता
वृक्षारोपण अभियान के दौरान जनपद देहरादून के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों के नियमित संरक्षण और देख-रेख का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish