हरेला पर नगर निगम का ‘हरित देहरादून–स्वच्छ देहरादून’ अभियान शुरू

5
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम देहरादून ने “हरित देहरादून–स्वच्छ देहरादून” थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान का शुभारम्भ नगर निगम परिसर से किया। अभियान का शुभारम्भ महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं निगम कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाए, तो देहरादून को पर्यावरण अनुकूल और हरित शहर बनाने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

नगर निगम ने “मिशन पोषण संकल्प” के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर जाकर सब्जियों के पौधों का वितरण भी शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत 4 से 5 लाख सब्जियों के पौधों का वितरण किया जाएगा, ताकि प्रत्येक परिवार को पोषणयुक्त किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

महापौर ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पौध वितरण सुनिश्चित कर अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। पार्षदों ने भी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

नगर निगम ने बताया कि आगामी दिनों में विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में सहजन के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, अतिक्रमण मुक्त भूमि तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत करीब 70 हजार फलदार, छायादार एवं चारा प्रजाति के पौधों का रोपण और वितरण किया जाएगा। साथ ही लगाए गए पौधों की जीपीएस मैपिंग और ग्रीन रजिस्टर में पंजीकरण कर उनके संरक्षण एवं नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish