उत्तरकाशी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दौरा, मतदान व्यवस्था और SIR तैयारियों की समीक्षा

4
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उत्तरकाशी के झाला हेलीपैड पर उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस दौरे के दौरान सीमांत क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की।

दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पवित्र गंगोत्री धाम पहुंचकर दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

ज्ञानेश कुमार ने भारत-चीन सीमा से सटे गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के हर्षिल स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ विस्तृत संवाद किया और SIR मैपिंग की प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर्स बीएलओ ऐप के माध्यम से उन मतदाताओं को चिन्हित कर रहे हैं जो अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Deceased), दोहराए गए (Duplicate) या विदेशी (Foreign voters) हैं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध किया जा सके। साथ ही नए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विशेष रूप से बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों की सराहना की और कहा कि समर्पण के साथ काम कर रहे सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सलाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर के सभी बीएलओ इसी तरह कार्य कर मतदाता सूची को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

गंगोत्री पोलिंग बूथ पर संवाद के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने साधु-संतों और संन्यासियों से भी बातचीत की। उन्होंने दुर्गम परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड के बावजूद मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए संत समाज का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसा पोलिंग बूथ जहां शत-प्रतिशत मतदाता साधु-संत हैं, भारत की लोकतांत्रिक विविधता और शक्ति का अनूठा उदाहरण है।

देर शाम हर्षिल में उन्होंने उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मैपिंग, एएसडीडी सूची और अन्य तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त रविवार को देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, जहां राज्य स्तर पर पूरी चुनावी व्यवस्था का आकलन किया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, ईआरओ गंगोत्री/एसडीएम शालिनी नेगी सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish