जंगल में लगी भीषण आग, हजारों शिशु पौधे नष्ट

d 5
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

चमोली। जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी पिंडर रेंज, बदरीनाथ वन प्रभाग में बीते दो दिनों से लगी भीषण आग ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेगुना गांव के ठीक नीचे वन भूमि क्षेत्र में लगी आग से हजारों की संख्या में शिशु पौधे जलकर राख हो गए, जबकि लाखों रुपये की वन संपदा भी स्वाहा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में सिविल वन भूमि क्षेत्र में लगभग 5500 शिशु पौधों का रोपण किया गया था, लेकिन आग की चपेट में आने से ये सभी पौधे पूरी तरह नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगातार दो दिनों तक धधकती रही, लेकिन वन विभाग समय रहते आग पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हुआ।

इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि नारायणबगड़ क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए विभागीय टीमें लगातार जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वन कर्मी सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि शाम तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी, तपती धूप और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है. जिससे आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभागीय टीम लगातार मौके पर डटी हुई हैं. आग पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish