देहरादून पैनेसिया अस्पताल लगी मीषण आग, एक मरीज की मौत, घटना की जांच के आदेश

d 2
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

देहरादून। बुधवार सुबह नौ बजे राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग लगने अफरा-तफरी का माहोल बन गया। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गढ़वाल कमिश्नर  भी अस्पताल पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर लिया गया है। सुबह जब एसी में आग लगी तो पूरे अस्पताल में 10-12 अधिक लोग थे। जिस एसी में आग लगी उसमें 6 लोग भर्ती थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। एक केस जो सबसे अधिक नाजुक था उसे कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया है। कारी मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद गढ़वाल कमिश्नर और आईजी गढ़वाल भी मौके पर पहुंच गए। कमिश्नर गढ़वाल ने बताया कि प्रथम दृश्य यह घटना एसी में आग लगने से प्रतीत नजर आ रही है। हालांकि, इसकी जांच में साफ होगा कि क्या हुआ था। लापरवाही को लेकर अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि कुछ मरीजों को कैलाश हॉस्पिटल भेजा गया है और कुछ को दून हॉस्पिटल भेजा गया है।  इस अग्निकांड में एक महिला की मौत हुई है। उसकी असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगी। जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम वीरवती (60 वर्षीय) बताया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish