एन. टी. टी. की नीति बनाने पर जताया मुख्यमन्त्री और शिक्षा मन्त्री का आभार

0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

रिकांगपिओ: नर्सरी ट्रेण्ड टीचर जिला किन्नौर की बैठक शुक्रवार को रिकांगपीओ में एन. टी. टी. संघ जिला किन्नौर की अध्यक्षा किरण ज्योति की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक में मुख्यतिथि के तौर पर भारतीय जनता मजदुर संघ के प्रदेश महामंत्री वीर सिंह भारद्वाज उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डी.डी.नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रही। मुख्यतिथि ने एन.टी.टी की सभी महिलाओं की प्रदेश कैबिनेट में एन.टी. टी. के पदो को मञ्जुरी मिलने पर बधाई दी और मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर और शिक्षा मन्त्री गोविंद ठाकुर आभार जताया। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 30 वर्ष तक एनटीटी के पदों को भरा नहीं गया। वही 1998 के बाद 2022 में इन पदों को मुख्य्मंत्री जय राम ठाकुर ने मंजूरी दी है।

वही उन्होने कहा कि पुरे हिमाचल प्रदेश में एन. टी. टी. के तहत 15,000 महिलाओं ने ट्रैनिंग किया है जिनमें से 4,784 पदो को भरने की मजुरी दी है।

जिसे आर एंड पी नियम के तहत स्थाई नीति के लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया है।तो वही इस भर्ती में सभी संस्थानों को मान्यता दी है जिसमे दो वर्ष डिप्लोमा के साथ एक वर्ष डिप्लोमा वालो को भी पात्र किया है हालांकि नियुक्ति होने के बाद ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा ।जबकि यह भर्ती आऊट सोर्स के तहत होगी।

वीर सिंह भारद्वाज ने कहा कि सरकार से एक वर्ष बाद इसे एक स्थाई नीति बनाने की मांग की जाएगी।

वही अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष डी.डी.नेगी और जिला अध्यक्षा किरण ज्योति ने एन.टी.टी की पोलिसी बनाने और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर प्रदेश सरकार एवम भी जे एम संघ के प्रदेश महामंत्री का आभार प्रकट किया।

इस बैठक राधिका, अजंली , करनीता, सोनिया, आरती रेखा, छेरिंग डोलमा, अंजली कुमारी, संतोष कुमारी, अनिता नेगी, कविता, सुलक्षणा , पार्वती देवी नेगी सहित अन्य एन.टी. टी. महिलाओं ने भाग लिया ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %