हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक चरण में, 12 नवंबर को वोटिंग, आठ दिसंबर को रिजल्ट

0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

शिमला: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक चरण में चुनाव होगा। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा यहां विज्ञान भवन में संवाददाता सम्मेलन में की। इस मौके पर चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इनकी जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 12 नवंबर को होगा। चुनाव नतीजा आठ दिसंबर को आएगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 08 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति और तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 55 लाख 07 हजार 261 वोटर हैं। इनमें से 67, 532 सेवा मतदाता और 56,001 दिव्यांग मतदाता हैं। 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता 1,22,087 हैं और 100 की उम्र पार कर चुके मतदाता 1,184 हैं। 02 जनवरी से 01 अक्टूबर के बीच 18 वर्ष के होने वाले 43,173 मतदाता हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %