आज आंध्र प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

अमरावती: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी उनके साथ शामिल होंगे। 

पहली चुनावी सभा पूर्व गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में वेमागिरि में होगी जिसके बाद दूसरी सभा अनाकापल्ली में आयोजित होनी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री दोपहर में राजामहेंद्रवरम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वह यहां अपराह्न 3.30 बजे पहली सभा को संबोधित करेंगे और वहां से अनाकापल्ली जाएंगे जहां शाम 5.30 बजे के आसपास दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।’’ 

प्रधानमंत्री की इन जनसभाओं को ‘प्रजागालम’ (जनता की आवाज) नाम दिया गया है। आंध्र प्रदेश में राजग की पहली चुनावी रैली 17 मार्च को पलनाडू जिले के बोप्पुदी गांव में हुई थी। राज्य में 13 मई को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे। राजामहेंद्रवरम लोकसभा सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी पार्टी की प्रत्याशी हैं, वहीं अनाकापल्ली से सी एम रमेश भाजपा उम्मीदवार होंगे। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %