हिमाचल में भाजपा का श्मिशन रिपीटश् तयः संबित पात्रा

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

शिमला: भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ‘मिशन रिपीट’ तय है। हिमाचल प्रदेश में हम अपनी सरकार जरूर दोहरा रहे हैं। देवभूमि का सामाजिक वातावरण भाजपा के पक्ष में है। वह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में भाजपा राज्य मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में जीत हासिल की। इनमें यूपी, गोवा और उत्तराखंड में भाजपा का ‘मिशन रिपीट’ पूरी हुआ है।पात्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से कांग्रेस डरती है। भाजपा सरकार है हर नागरिक के बारे में सोचा है। मोदी सरकार ने देशवासियों को मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त राशन और मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी है। मोदी ने सही मायने में उन लोगों का उत्थान किया है जिन्हें कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। मोदी ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है। भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं। 16 से अधिक राज्यों में सरकार है। 1300 से अधिक विधायक हैं। हम सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %