मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नगर निगम कार्यालय देहरादून का औचक निरीक्षण

0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने निगम के अलग अलग कक्षों में जाकर चल रहे कार्यों की जनकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि सभी काउंटर पर कार्य व टाइमिंग की जानकारी चस्पा करने के साथ आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों के लिए आए लोगों से भी बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि लगातार इसी तरह विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %