भुल्लर ने कांग्रेस की नीतियां जन-जन पहुंचाने  की अपील की

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

अल्मोड़ा: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर अल्मोड़ा पहुंचकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंनें पार्टी कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर जाकर लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। अल्मोड़ा पहंुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।  युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आम जनता परेशान है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। भाजपा की तानाशाही से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की ओर से जो मुद्दे पहले उठाते जाते रहे हैं, उन्हें दोहराने का कार्य किया जा रहा है। जो गारंटी, जो योजना, जो विजन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लेकर आए हैं, उसको जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

भुल्लर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस जीतने जा रही है। उन्होंनें कहा कि यह चुनावी जंग  सत्य और असत्य के बीच की है। यह लड़ाई मोहब्बत और द्वेष के बीच में है। यह  देश और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने  कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं उत्तराखंड में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा की नाकामियों को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जन जन तक ले जाएंगे। भुल्लर ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से तंग आ चुकी जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट देगी और प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस जीतेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %