कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं का आंकड़ा जल्द 10 हजार पार

0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second

देहरादूनः  उत्तराखंड में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं का आंकड़ा 10 हजार की संख्या पार करने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चार मार्च से सीएम धामी के साथ विधानसभा के कार्यक्रमों में ये आंकड़ा और ऊपर जाएगा। जिसकी शुरुआत हारी हुई 23 सीटों से होगी।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पटका पहनाकर किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनकी भावनाओं और सम्मान का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिया। साथ ही कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में विकास की बहती गंगा और इस बहाव के जन दबाव का परिणाम है कि हर दिन सैकड़ों विपक्षी कार्यकर्ता भाजपा का रुख कर रहे हैं।

यही वजह है कि कुल मतों के 75 फीसदी मत हासिल करने के लक्ष्य का भरोसा और मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा, आज मोदीमय और भाजपामय माहौल का नतीजा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं। उनके बड़े-बड़े नेताओं के इन्कार के बाद उनकी स्क्रीनिंग कमेटी को बैठक करने के लिए भी प्रत्याशियों के नाम नहीं मिल रहे हैं। यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वालों को शुभकामना देते हुए कहा, आप सभी लोगों ने अपने यहां विकास को महसूस किया है।

शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर पालिका की पूर्व सभासद शांति बिष्ट, कमली देवी, गीता देवी, संजीव कोटनाला, नरेंद्र गुसाईं, विनायक, संजीव शाह, सुमित्रा रावत, नीलम काला, संपत्ति अमोली, बन्नू भाई, हैप्पी अहमद, कृष्ण मोहन सिंह नेगी, तरुण जोशी, अतुल अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

चार मार्च से सीएम, प्रदेश अध्यक्ष विस क्षेत्र के दौरे पर :  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, चार मार्च से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधानसभा स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले उन 23 विस सीटों पर कार्यक्रम होंगे, जहां पार्टी को विगत विस चुनावों में जीत नहीं मिल पाई थी। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों की जानकारी जनता से साझा करने के साथ बूथ एवं मंडल स्तर के विपक्षी पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। बताया, अब तक कई पार्टियों के 9,700 कार्यकर्ता हमारे साथ आ चुके हैं। जिनकी संख्या जल्द 10 हजार पार जानी तय है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %